बगहा, मार्च 20 -- बेतिया। बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। पिता ने पोतों के साथ मिलकर अपने तीन बेटों पर हमला कर दिया। इनमें बड़े पुत्र विजय पटेल (40) की बरछी मारकर हत्या कर दी, जबकि अखिलेश पटेल (30) और कमलेश पटेल गंभीर रूप से घायल हैं। बरछी लगने से अखिलेश का पेट फट गया है और आंत बाहर निकल गई है। कमलेश की हालत भी गंभीर है। घटना की शुरुआत छत की टंकी का पानी गिरने को लेकर हुए विवाद से हुई। सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ रजनीशकांत प्रियदर्शी ने आरोपी पिता और दो पोतों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं। टंकी के पानी से शुरू हुआ विवाद, निकल गई बरछीग्रामीणों के अनुसार, सुरेश पटेल के चार पुत्र विजय पटेल, अखिलेश पटेल, अजय पटेल व कमलेश पटेल हैं। सुरेश अपने तीसरे पुत्र अजय के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.