एटा, मार्च 11 -- दो चचेरे भाइयों की शादी के बाद उनकी दुल्हनों की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई। इस खास पल को देखने के लिए आसपास के गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के बुलाकीनगर स्थित सहकारी समिति के उत्सव पैलेस में मंगलवार को दोनों चचेरे भाइयों का विवाह हुआ। पहली दुल्हन नीलम उर्फ सुमन पुत्री मुन्नालाल निवासी नगला वल्लम का विवाह आशुतोष यादव निवासी करणपुर पटियाली जिला कासगंज के साथ हुआ है। आशुतोष के पिता रामदास किसान हैं और खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। दूसरी दुल्हन आकांक्षा पुत्री रामकिशन गुरु दयाल निवासी नगला थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद की शादी गौरव यादव निवासी करणपुर पटियाली कासगंज के साथ हुई। दूल्हे आशुतोष यादव के चाचा ओपी यादव ने बताया कि उनका बचपन से ही हेलीकॉप्टर में बैठने का सपना था और वह अक्सर अपने पित...