हमीरपुर, अप्रैल 30 -- बिवांर, संवाददाता। पिता से अपने हिस्से की जायदाद मांगना पुत्र के लिए जानलेवा साबित हुआ। पिता ने गला घोंटकर पुत्र की हत्या कर दी और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे में टांग दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल कर हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। थानाक्षेत्र के निवादा गांव निवासी 30 वर्षीय पुष्पम चंदेल का शव 25 अप्रैल की सुबह उसी के घर में संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे से लटका मिला था। पुष्पम थाना सजेती के नेयवेली पावर प्लांट में काम करने वाली एक कंपनी में नर्सिंग स्टाफ के पद पर तैनात था और कार्य के दौरान किन्हीं वजहों से घायल होने वालों की मरहम-पट्टी आदि करता था। पिता ब्रजेश कुमार चंदेल की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.