सीवान, फरवरी 3 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के कौड़िया के रहने वाले सुदामा सिंह ने थाने में आवेदन देकर अपने 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार उर्फ भीम सिंह के घर से गुम होने का मामला दर्ज कराया है। इसमें उसने कहा है कि पिछले 20 जनवरी को उनका पुत्र घर से निकला था। अपने स्तर से काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। इसमें उसने कहा है कि उनका गुम हुआ लड़का मानसिक रूप से कमजोर है। मामला दर्ज कर पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.