फतेहपुर, जून 25 -- बिंदकी। सीतापुर गांव में बहू-बेटे को गोली मारने वाले सनकी पिता रामखेलावन का खौफनाक इतिहास सामने आया है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों के मुताबिक, आरोपी पिता पहले भी दो बार अपने बेटे अवनीश की जान लेने की कोशिश कर चुका था। बचपन में मामूली बात पर बेटे को छत से फेंकने और कुछ साल पहले उस पर बंदूक तानने के बावजूद, अवनीश हर बार बाल-बाल बच गया था। लेकिन, इस बार पिता की नफरत और उसकी लाइसेंसी बंदूक के आगे वह अपनी जिंदगी नहीं बचा सका। गोलीकांड का शिकार बने अवनीश के एक रिश्तेदार ने बताया कि रामखेलावन गर्म मिजाज का था। उसके इस स्वभाव के कारण नाते रिश्तेदार के साथ गांव के लोग भी उससे दूरी बना कर रहते थे। बताया कि अवनीश जब 15 साल का था, वह छत पर खेल रहा था। खेलते वक्त कंकड लगने से नाराज रामखेलावन में बेटे को छत से फेंक दिया था। उसके गंभीर ...