मुरादाबाद, मार्च 6 -- क्षेत्र के ग्राम ताराबाद निवासी मुर्सलीम पुत्र स्वर्गीय इतवारी ने पड़ोस के नसीम से अपने पुत्र की जान का खतरा बताकर अपने नाबालिग पुत्र की सुरक्षा के लिए ठाकुरद्वारा कोतवाली निरीक्षक से गुहार लगाई है। मुर्सलीम का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाला महबूब पुत्र छोटे का बेटा नसीम है। आरोप लगाया कि नसीम नशे का आदी है और आए दिन किसी के भी साथ मारपीट कर देता है। बताया कि पंद्रह दिन पहले नसीम ने मेरे नाबालिग पुत्र नाजिम को गालियां देते हुए सिर में ईट मार कर घायल कर दिया था। मोहल्ले वालों के समझाने से मामला शांत हो गया। चार मार्च 2026 की रात्रि लगभग 8:00 बजे नसीम मेरे बेटे नाजिम को मारने के लिए हाथ में छुरी लेकर दौड़ा लेकिन मेरे बेटे ने बड़ी मुश्किल से भाग कर जान बचाई। जब नसीम के मां-बाप से शिकायत कह तो वह लोग मेरे साथ मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.