मैनपुरी, फरवरी 16 -- थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में पिता की डांट से नाराज 15 वर्षीय किशोरी ने घर से थोड़ी दूर खेतों पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना रविवार देर शाम की है। थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर निवासी 15 वर्षीय माधुरी पुत्री तुकमान जाटव ने रविवार को महाशिवरात्रि का व्रत रखा था। पिता तुकमान पुत्री के लिए पेठा खरीद कर लाए थे। उन्होंने पुत्री से कहा बिटिया पेठा खा लेना। लेकिन पुत्री ने कुछ सामान खरीदने के लिए और पैसे मांगे तो उन्होंने उसे डांट दिया। इसके बाद माधुरी घर से शमशेरगंज बाजार चली गई। उसे घर में न देख परिवार के लोगों ने खोजबीन की। कुछ देर बाद वह घर लौट आई। इससे नारा...