जौनपुर, अगस्त 27 -- थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पिता की डांट से नाराज एक युवक ने गुरुवार सुबह ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी गांव निवासी युवक पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर घर से निकला और बम्बावन गांव स्थित संभल ब्रह्म बाबा मंदिर के पीछे एक बगीचे में पहुंचकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना में युवक करीब 25 प्रतिशत झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। युवक दयानंद मिश्रा के बगीचे में आम के पेड़ के पास पहुंचा था। आग की लपटों में घिरे युवक को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह आग बुझाई गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद...