देवरिया, दिसम्बर 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के सदर कोतवाली में शुक्रवार को एक संवेदनशील तस्वीर सामने आई। पिता ने डांटा तो किशोर बेटा उनके विरुद्ध तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गया। इकलौते बेटे के सामने पिता एक घंटे तक गिड़गिड़ता रहा। यही नहीं, पिता को उसके पैरों में गिर कर माफी मांगनी पड़ी। यह घटना देख लोग अवाक रह गए। कोतवाली में डेढ़ घंटे तक यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। देवरिया शहर के एक मोहल्ले का रहने वाला किशोर कक्षा 11 में पढ़ता है। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। पिता ने किसी बात को लेकर बेटे को कुछ युवकों के सामने डांट दिया। यह बात बेटे को इतनी बुरी लग गई और वह कोतवाली पहुंच गया। पिता पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। कोतवाली पुलिस जांच शुरू की और पिता को तलब कर लिया। पिता ने पूरी बात बताई और बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.