पिता ने कुल्हाड़ी से वारकर ली जवान बेटे की जान
लोहरदगा, सितम्बर 17 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू के सलगी गरभूटोली गांव में बुधवार को पिता ने मामूली विवाद में बेटे की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पिता सुरेश वर्मा और पुत्र 30 वर्षीय संजय वर्मा के बीच पिछले लगभग एक सप्ताह से किसी बात को लेकर विवाद और कहासुनी हो रही थी।
हत्या का कारण बताया जाता है कि विवाद के दौरान सुरेश वर्मा ने कथित रूप से नशे की हालत में आपा खो दिया और गुस्से में अपने बेटे संजय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी पिता को पकड़ लिया और कुडू थाना पुलिस के पहुंचने तक अपने कब्जे में रखा।
पुलिस कार्रवाई पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.