पिता ने अपने 4 बच्चों को कुएं में धक्का देकर मार दिया, खुद भी कूदकर दे दी जान; पत्नी से पूछताछ जारी
नई दिल्ली, मई 25 -- महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजुरा क्षेत्र में विजय किरादिया नामक व्यक्ति ने अपनी चार छोटी संतानों को कुएं में धक्का दे दिया और खुद भी उसी में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे में पिता समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। यह भी पढ़ें- जिन पर झगड़ा निपटाने का दारोमदार, वही बने उम्मीदवार?कर्नाटक कलह की इनसाइड स्टोरी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी शोक और आक्रोश फैल गया। पुलिस ने जांच में पाया कि यह घटना घरेलू विवाद के चलते हुई है। विजय किरादिया ने 24 मई की आधी रात के आसपास यह कदम उठाया। बच्चों के नाम प्रीत, प्राची, पूरवी और पीयूष बताए जा रहे हैं। गांव वालों ने 25 मई की सुबह कुएं में तीन लाशें तैरती हुई देखीं, जिसके बाद परिवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.