पिता ने अपने 2 मासूम बच्चों को जहर पिलाकर मार डाला, यूपी में दिल दहलाने वाली घटना
नई दिल्ली, जून 5 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गीडा थाना क्षेत्र के बरवार खुर्द गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ पिला दिया, इलाज के दौरान दोनों की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। पुलिस ने बच्चों के दादा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, बरवार खुर्द गांव निवासी सत्यम कुमार ऑटो चलाता है। गुरुवार शाम करीब छह बजे सत्यम घर पहुंचा, उस समय पत्नी काम पर गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपने दो बच्चों प्राची (8 वर्ष) और अक्षत (साढ़े चार वर्ष) को जहरीला पदार्थ पिला दिया। इस दौरान उसने बड़ी बेटी प्रज्ञा (11 वर्ष) को भी जहर पिलाने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गई। कुछ देर बाद दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। परिवरीजनों को जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.