गोपालगंज, मार्च 13 -- फुलवरिया। पकड़ी श्याम गांव निवासी मंकेश्वर सिंह कुशवाहा की पुत्री शिल्पा कुमारी की शादी गुरुवार की रात हुई। ग्रामीणों ने बताया कि शिल्पा के पिता मंकेश्वर सिंह कुशवाहा रोजी-रोटी के सिलसिले में दुबई गए हुए हैं। युद्ध की वजह से अबू धाबी में फंसे होने के कारण वे बेटी की शादी में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों से मदद की अपील की। जिसके बाद सभी के सहयोग से रूपनचक गांव निवासी अविनाश कुमार सिंह कुशवाहा उर्फ मुन्ना कुशवाहा के साथ शिल्पा का विवाह विधि-विधान से कराया गया। विदाई के समय पिता की अनुपस्थिति से दुल्हन भावुक हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...