पिता दिवस पर बच्चों और बुजुर्गों का भावुक मिलन
आगरा, जून 21 -- पिता दिवस के अवसर पर आगरा विकास मंच द्वारा रामलाल आश्रम, सिकंदरा में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने सभी उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं। मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ब्रह्म शिक्षा केंद्र तथा कंप्यूटर शिक्षण केंद्र के बच्चों को लेकर रामलाल आश्रम पहुंचे, जहां बच्चों और बुजुर्गों के मिलन का दृश्य अत्यंत मार्मिक बन गया। जैसे ही बच्चों ने आश्रम में प्रवेश किया, वहां रह रहे बुजुर्ग पिताओं के चेहरे खिल उठे। बच्चों के स्नेह और अपनत्व को देखकर कई बुजुर्ग भावुक हो गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे प्रतिदिन अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करेंगे, उनका सम्मान करेंगे तथा उनके बताए मार्ग का अनुसरण करेंगे। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय फादर्स डे के पर कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.