प्रमुख संवाददाता, जुलाई 3 -- ड्राइवर पिता और टेलर मां के बेटे निखिल अग्रवाल ने एमसीए में प्रवेश के लिए होने वाली सबसे बड़ी परीक्षा निमसेट (एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) में ऑल इंडिया छठवीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ यूपी का कानपुर का रहने वाला निखिल एनआईटी त्रिचि से पढ़ाई कर अपना व पूरे परिवार का सपना पूरा कर सकेंगे। निखिल परिवार के पहले सदस्य हैं, जो एनआईटी जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान से एमसीए की पढ़ाई करेंगे। इस सफलता से निखिल के माता-पिता काफी उत्साहित हैं। NIMCET (NIT MCA कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) भारत का प्रमुख MCA एंट्रेंस टेस्ट है। यह जाने-माने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) का गेटवे है, जो बेहतरीन प्लेसमेंट और इंडस्ट्री में पहचान देता है। कल्याणपुर निवासी निखिल के पिता मुकेश कुमार अग्रवाल वैन ड्राइवर हैं और मां मा...