नई दिल्ली, अगस्त 28 -- आमतौर पर 16 साल की उम्र में लड़के 11वीं 12वीं क्लास में पढ़ रहे होते हैं। पेरेंट्स से पॉकेट मनी लेकर पढ़ाई के दबाव के बीच नए नए दोस्त बनाते हुए स्टूडेंट लाइफ का आनंद ले रहे होते हैं। या फिर अपने ड्रीम कॉलेज व कोर्स को पाने के लिए जेईई मेन, नीट, सीयूईटी या फिर अन्य प्रवेश परीक्षा की तैयारी में डूबे रहते हैं। लेकिन केरल के टीनेजर राउल जॉन अजू इन लड़कों से हटकर हैं। 16 की उम्र में राउल जॉन ने अपने पिता को 2 लाख रुपये प्रति माह सैलरी की नौकरी पर रखा हुआ है। जिंदगी के सबसे खूबसूरत और यादगार समय किशोरावस्था में वह एआई टीचर, डेवलपर, उद्यमी और लेक्चरर बन चुके हैं। वह कक्षा 12वीं कॉमर्स के छात्र हैं लेकिन अपना एक स्टार्टअप चलाते हैं जिसमें 15 लोगों को नौकरी पर रखा हुआ है। उन्होंने दुनियाभर में करीब 5 लाख छात्रों को AI की ट्र...