हापुड़, फरवरी 18 -- नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी नेहल ने बताया कि मंगलवार की रात को नगर निवासी एक व्यक्ति ने उसके पिता सुंदर सिंह को घर से बुला लिया। काफी देर तक जब उसके पिता घर वापस नहीं आए तो परिवार के लोगों को उनकी चिंता होने लगी। परिवार के लोगों ने उनको तलाश किया तो देखा कि उनके पिता नगर के जंगल में शराब के नशे में पड़े हुए थे। जानकारी करने पर पिता ने बताया कि उनको घर से बुलाने वाले युवक ने शराब पिलाने के बाद उनकी जेब से 5000 की नकदी और बाइक की चाबी निकाल ली । बेटी ने आरोपी युवक से शिकायत की तो आरोपी युवक ने उसके साथ गाली गलौज की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.