कटिहार, फरवरी 13 -- हसनगंज, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआ बैरगाछी गांव में पुत्र ने मारपीट कर अपने पिता को जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि गणेशलाल सोरेन बलुआ संथाली निवासी को अपने ही पिता हेना मरांडी के साथ मारपीट कर जख्मी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पिता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...