खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के दाननगर में आपसी विवाद को लेकर पिता के साथ हो रही मारपीट में छुड़ाने गए पुत्र को चाकू से कई जगह मार कर घायल कर दिया। जिसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के दाननगर निवासी घनश्याम महतो के पुत्र अमीत कुमार के रूप में की गई। घायल युवक के परिजन ने बताया कि पड़ोसी से किसी बात को लेकर आपसी विवाद के कारण कहासुनी हो गया जिसके बाद पड़ोसी ने घनश्याम महतो को मारने लगा। जिसको छुड़ाने के लिए पुत्र गया तो उसी भी चाकू से कई जगह शरीर पर मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद परिजन ने घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल युवक का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...