जौनपुर, मई 15 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेरी गांव में शुक्रवार को खेत में लटक रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से पंकज सिंह करंट से झुलस गए। उन्हें बचाने के लिए पहुंचे 23 वर्षीय बेटे हर्ष की करंट लगने मौत हो गई। वह नीट की तैयारी कर रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा तार लटने की शिकायत पर भी उसे कसा नहीं किया गया। गांव के पंकज भैंस की भैंस चरते हुए चारे के खेत में पहुंच गई थी। भैंस को निकालने के लिए वह खेत में गए थे। परिजनों के अनुसार, वह भैंस को हांकने के लिए जैसे ही डंडा उठाया वह ऊपर से गुजरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। डंडा भींगा होने की वजह इसमें करंट प्रवाहित होने लगा। पंकज वहीं गिरकर छटपटाने लगे। उन्हें बचाने के लिए दौड़े बेटा हर्ष भी करंट की चपेट में आ गया। ...