संवाददाता, जनवरी 8 -- यूपी के बिजनौर में नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझौला बिल्लौच के मजरा नजरपुर मंडैयो गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब जंगल में पत्ती बीन रहे एक अधेड़ व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। लेकिन मौके पर मौजूद उसकी बहादुर बेटी ने गन्ने से वार कर गुलदार के मुंह से अपने पिता को छुड़ा लिया। इस साहसिक घटना के बाद पूरे गांव में बेटी की बहादुरी की चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय रफीक पुत्र ननुवा अपनी पुत्री केसर जहां (32) के साथ गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल में पशुओं के लिए गन्ने की पत्तियां बीनने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले गुलदार ने अचानक रफीक पर झपट्टा मार दिया और उसके पैर को जबड़े में दबा लिया। कुछ क्षणों के लिए सहम गई केसर ने हिम्मत जुटाई और पास रखा गन्ना उठाकर गुलदार के मुंह पर लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.