पीलीभीत, मार्च 22 -- दियोरिया। कोतवाली दियोरिया क्षेत्र के गांव रामनगर जगतपुर निवासी सुनील कुमार और रामप्रकाश पुत्रगण सियाराम ने दियोरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसके पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। जिसका फायदा उठाकर गांव के ही लक्ष्मी कांत पुत्र इंदु शर्मा व देव शर्मा पुत्र मनोहर लाल ने गुमराह करके अपने घर में बुला लिया। आरोपियों ने जमीन अपने नाम कराने का प्रयास किया। जानकारी होने पर सुनील कुमार,रामप्रकाश अपने पिता को बुलाने आरोपी के घर गए। जहां पर दोनों ने मार-पीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उक्त दोनों लोग मोहल्ले के कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर बैनामा करा चुके हैं। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है,मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.