धनबाद, मई 7 -- झरिया थाना क्षेत्र के झरिया की चौथाई कुल्ही निवासी अनुराधा केशरी ने झरिया थाना में अपने पिता व किराना व्यवसाई कृष्ण बिहारी केशरी उर्फ मुन्ना केशरी की गुमशुदगी की शिकायत की है। पुलिस से पिता को सकुशल खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि सोमवार को उसके पिता कृष्ण बिहारी केशरी दोपहर करीब 2.30 बजे घर से बाहर निकले, उसके बाद नहीं लौटे। देर रात तक अपने स्तर से खोजबीन की गई। सभी रिश्तेदारों एवं जान पहचान वालों से पता की गई। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। पूरा परिवार सहमा हुआ है। यह भी पढ़ें- फुलवरिया में रहस्यमय ढंग से महिला लापता, परिजन परेशान स्थानीय लोगों के अनुसार कृष्ण बिहारी काफी मिलनसार व्यक्ति है। गत 30 वर्षों से किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.