पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बेटा गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- कुंडा, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में घर से 500 दूर साढ़े तीन फिट के पिलर से गमछे के सहारे लटकते अधेड़ के शव को देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भेजने के बाद जांच शुरू की तो पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने की बात सामने आई। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। बाघराय थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा काशीपुर डुबकी गांव निवासी 50 वर्षीय राजकुमार सरोज का शव 18 मई की भोर में घर से करीब 500 मीटर दूर सत्यनारायण के खेत में साढ़े तीन फिट के पिलर से गमछे के सहारे लटकता मिला था। दरोगा रमेश सिंह यादव ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक के बेटे सुनील कुमार ने घटना के दिन भी अपने पिता राजकुमार के साथ मारपीट की थी। जिससे आहत होकर उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.