लखीमपुरखीरी, जून 14 -- मोहम्मदी क्षेत्र के गांव भोगियापुर में 5 जून की रात में पिता के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान पुत्र की शुक्रवार की रात मौत हो गई, जबकि उसकी मां जिंदगी मौत से जूझ रही है। मृतक की बहन रोशनी ने बताया उसके पिता राजेश ने 5जून की रात मां सदावती और भाई सूरज (22) पर जानलेवा हमला कर दिया था। दोनों के घायल होने पर इलाज के लिए मोहम्मदी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया था। इलाज के दौरान घटना के 9 दिन बाद भाई सूरज की मौत हो गई है जबकि उसकी मां जिंदगी मौत से जूझ रही है। यह भी पढ़ें- पिता के हमले में घायल बेटे ने दम तोड़ा पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो लोग रो पड़े। पुलिस ने घटना के दौरान पुत्री की शिकायत पर पिता के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमले में केस दर्ज कर लिय...