पिता के हत्यारोपी को बेटों ने कुल्हाड़ी से काटा, 21 साल से बदला लेने को तड़प रहे थे दोनों भाई
संवाददाता, सितम्बर 30 -- यूपी के पीलीभीत में पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बिलहरी गांव में मंगलवार सुबह दो सगे भाइयों ने पिता के हत्यारोपी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलहरी गांव निवासी 50 वर्षीय वेदराम पुत्र भूपराम मंगलवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। तभी रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे गांव के ही रामदेव और श्यामदेव पुत्रगण नंदराम ने उन पर बांका और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अत्यधिक खून बह जाने के कारण वेदराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2005 में भू-विवाद को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.