लखनऊ, मार्च 10 -- मोहनलालगंज इलाके के एक गांव में ग्राम पंचायत सदस्य को उसके पुत्र ने सोमवार को डंडे से पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर मंगलवार को बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय ग्राम पंचायत सदस्य नशे का आदी था। आये दिन नशे के लिए घर का सामान बेच डालता था। कुछ दिन पहले पत्नी की भी पिटाई कर दी थी। जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। सोमवार को वह होली मिलने रिश्तेदारी में निगोहां के एक गांव जाने के लिए बेटे से पांच सौ रुपये मांग रहा था। जिससे नाराज 17 साल के बेटे ने पिता के सिर पर लाठी से कई वार कर दिए थे। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया...