गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- मोदीनगर। गोविन्दपुरी कॉलोनी में सर्राफ की दुकान में घुसकर हत्या करने वाले हत्यारे को पकड़ने वाले रूपेंद्र सोनी का नाम वीरता पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि चार दिसंबर को गोविन्दपुरी कॉलोनी में दुकान में घुसकर लूट में विफल होने पर अंकित गुप्ता ने चाकू व चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर गिरधारी लाल सोनी की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद भाग रहे आरोपी अंकित गुप्ता से मृतक का पुत्र रूपेंद्र भिड़ गया। आरोपी ने रूपेंद्र पर भी हमला किया,लेकिन हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोच लिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि रूपेंद्र सोनी ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश से मुकाबला किया। शासन से रूपेंद्र सोनी को वीरता पुरस्कार की सिफारिश की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.