कार्यालय संवाददाता, अप्रैल 4 -- लखनऊ के आलमबाग चौराहे पर ठेले पर फल बेचने वाले कमल सोनकर के पुत्र ऋतिक सोनकर मिसाल बन के उभरे हैं। आर्थिक कमजोरी, संसाधनों की कमी को नकारते हुए ऋतिक ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित पीसीएस 2024 परीक्षा में 22 वीं रैंक पाकर अपने सपनों को उड़ान दे दी। छितवापुर में रहने वाले ऋितिक को तीसरे प्रयास में यूपीपीसीएस में सफलता मिली।डीयू से हैं ग्रेजुएट इस सफलता की राह ऋतिक के लिए आसान नहीं थी। पिता कमल सोनकर जैसे-तैसे फल बेचकर बेटे को सिर्फ इसलिए पढ़ा रहे थे कि बेटा अपनी जिन्दगी में कामयाब हो जाए। लखनऊ से 12 वीं तक की पढाई कर ऋतिक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। बचपन से ऋतिक की आंखों में सिविल सेवा का जो सपना तैर रहा था, उसे पूरा करने के लिए कदम बढ़ा दिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का निर्णय आसान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.