सोनभद्र, अप्रैल 10 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बचरा गांव निवासी एक युवक का शव तेलंगाना राज्य के रामाकुडम में पटरी के किनारे मिला। पिता के साथ वह कमाने महाराष्ट्र जा रहा था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के बचरा गांव निवासी 19 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र रामेश्वर का शव लेने के लिए परिजन रवाना हो गए है। मृतक के पिता ने ने बताया की वह महाराष्ट्र में मजदूरी करता है इस बार रविवार को जब काम करने जाने लगा तो दिलीप भी काम पर जाने को तैयार हो गया। दोनों बाप बेटे और अन्य कुछ साथियों के साथ रविवार को महाराष्ट्र काम पर निकल गए। तेलंगाना के पास रामाकुडम के पास चलती ट्रेन से युवक गायब हो गया। उस समय उसके पिता शो रहे थे, जब नींद खुली तो पुत्र की तलाश करने लगे। ट्रेन चैन पुलिंग करके रोकते हुए पुलिस को सूचना दी गई। रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.