अमरोहा, मार्च 8 -- नगर से सटी अब्दुल्ला कालोनी के जंगल में आवारा कुत्तों ने पिता के संग खेत पर जा रही आठ वर्षीया बच्ची को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। निजी अस्पताल में बच्ची का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुत्ते न केवल बच्चों व लोगों पर हमला कर रहे हैं बल्कि, जंगल में घूम रहे छुट्टा व पालतू पशुओं को भी नोचकर खा रहे हैं। लोगों में कुत्तों की दहशत फैली है। डर है कि अफसरों ने कुत्तों को नहीं पकड़वाया तो किसी दिन बड़ी घटना भी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला लाल बाग निवासी अलीमुद्दीन अहमद शुक्रवार शाम आठ वर्षीया बेटी नूर सबा के संग अब्दुल्ला कालोनी के नजदीक खेत पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में कुत्तों के झुंड ने नूर सबा पर हमला कर दिया। पिता कुछ समय पाते इससे पहले ही नूर सबा हमले में बुरी तरह घायल हो गई। पिता ने किसी तरह...