पिता के मर्डर में फौजी की जमानत ख़ारिज
बरेली, जून 2 -- संपत्ति के लालच में पिता की हत्या करने के मामले में जिला जज प्रदीप कुमार सिंह की कोर्ट ने आरोपी फौजी कुलदीप चौधरी की जमानत अर्जी को ख़ारिज कर दिया। डीजीसी क्राइम रीतराम राजपूत ने बताया कि 18 अक्तूबर 2025 को मीरगंज क्षेत्र के खमरिया आजमपुर गांव के किसान बाबू सिंह का शव महावीर सिंह के खेत में बरामद हुआ। मृतक की पत्नी सावित्री देवी ने शव की शिनाख्त अपने पति बाबू सिंह के रूप में की। मीरगंज पुलिस ने विवेचना में खुलासा किया कि मृतक अपनी जमीन बेच रहा था। जिसके कारण उसके फौजी बेटे कुलदीप चौधरी ने गला दबाकर हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- उलीडीह प्रदीप की हत्या में ललित को मिली जमानत यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ जवान के हत्यारोपी की जमानत अर्जी खारिज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.