पिता के बाद आठ दिन की बेटी की मौत, घर में मचा कोहराम
कन्नौज, मई 27 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के दलापुर्वा गांव निवासी 25 वर्षीय विपिन कुमार का शव मंगलवार को औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र के मुडेनारूपशाहपुर गांव में आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर रात शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बुधवार सुबह उसकी आठ दिन की नवजात बेटी की भी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। विपिन कुमार पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल ढोलक वादक था और भागवत कथा समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होता था। सोमवार को वह किसी कार्यक्रम में जाने की बात कहकर घर से निकला था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव भूरे बाबा देव स्थान के पास आम के पेड़ से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.