नई दिल्ली, जुलाई 15 -- प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने के लिए छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं। कुछ उम्मीदवारों की कहानियां दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन जाती है। एक ऐसी ही कहानी है मीनाक्षी भाटिया की। तीर्थनगरी ऋषिकेश की बेटी मीनाक्षी भाटिया ने यूकेपीएससी की परीक्षा-2024 के अंतिम परिणाम में सफलता हासिल की है। मीनाक्षी ने सामान्य वर्ग में पांचवीं रैंक प्राप्त की है और उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। हालांकि मीनाक्षी भाटिया की सफलता का सफर संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक कहानी है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी मां नीलम भाटिया, बहन शिल्पा भाटिया जोशी और बहनोई विनय जोशी को दिया है।पिता के निधन के बाद मां संग बाटें टिफिन मीनाक्षी जब कम उम्र की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया। यह बात है साल 2003 की। पिता के निधन के बाद प...