पिता के डांटने पर बेटा घर से लापता, गुमशुदगी दर्ज
शामली, मई 21 -- थानाभवन। थाना भवन नगर के मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी महेंद्र सिंह ने अपने पुत्र निखिल के लापता होने की तहरीर थाना भवन में देकर उसके सकुशल बरामद किए जाने की मांग की है। महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार, 20 मई को दोपहर वह अपने पुत्र निखिल किसी बात पर डांट दिया। पिता की डांट से आहत होकर निखिल दोपहर 1 बजे घर से अचानक कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। काफी तलाशने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने बताया कि निखिल के फोन पर कॉल किया गया तो वह स्विच ऑफ मिला। रात लगभग 10 बजे फोन चालू भी हुआ, लेकिन बेटे ने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.