गाज़ियाबाद, जून 21 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता के डांटने पर 15 वर्षीय किशोर घर छाेड़कर चला गया। पीड़ित पिता ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा नशे का आदि है। 15 जून को सुबह उन्होंने किसी बात पर बेटे को डांट दिया था। जिसके बाद दोपहर के समय वह बिना बताए घर से चला गया। उन्होंने बेटे की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...