पटना, मार्च 1 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने रविवार को महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर वह महावीर मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद एक अणे मार्ग जाकर मुख्यमंत्री को महावीर मंदिर का प्रसाद भी दिया। साथ ही उनका आशीर्वाद भी लिया। इधर पूजा करके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज उनके पिता जी का जन्मदिन है। इसी अवसर पर वह भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करने आए हैं। भगवान से कामना है कि मुख्यमंत्री राज्य की जनता की सेवा इसी तरह से करते रहें। बिहार का विकास और तेजी से हो, इसकी कामना की है। उन्होंने भगवान से आशीर्वाद मांगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.