नई दिल्ली, जून 29 -- बीते फरवरी महीने में अमेरिका और इजरायल के हमलों में मारे गए ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अगले महीने अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस अंतिम संस्कार के लिए ईरान में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिस्सा लेने के लिए भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के कई राष्ट्र प्रमुखों को आमंत्रण भेजा गया है। 4 जुलाई को शुरू हो रहे इस कार्यक्रम से पहले एक सबसे बड़ा सवाल यह है कि ईरान के मौजूदा सुप्रीम लीडर और अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई इसमें हिस्सा लेंगे या नहीं। अगर मोजतबा इस कार्यक्रम में नजर आते हैं तो यह युद्ध में घायल होने की खबरें सामने आने के बाद उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति होगी। गौरतलब है कि फरवरी में अपने पिता की मौत के बाद मोजतबा को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। तब स...