पिता के अंतिम संस्कार के बाद भारतीय टीम से फिर जुड़ेंगे रिंकू सिंह, कोलकाता पहुंची टीम
नई दिल्ली, फरवरी 27 -- भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रिंकू पिता के अंतिम संस्कार के लिए घर पहुंचे थे और अब शनिवार को एक बार फिर टीम इंडिया से जुड़ने वाले हैं। इससे पहले भी पिता की तबीयत खराब होने पर रिंकू उनसे मिले थे और फिर टीम से जुड़े थे। पिता के निधन के बाद रिंकू सिंह ने अलीगढ़ में अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने भावुक होकर पिता की अर्थी को कंधा दिया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पिता की गंभीर हालत होने के कारण रिंकू टी20 विश्वकप को बीच में छोड़कर लौटे थे। हालांकि 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले वह चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.