गंगापार, मार्च 22 -- हंडिया कोतवाली क्षेत्र के ऊपरदहां गांव स्थित सर्विस रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 60 वर्षीय रामचंद्र बिंद की छोटी बेटी की सगाई 22 मार्च को होनी थी। घर में खुशियों का माहौल था और तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। अचानक हुई इस घटना से जहां परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वह...