औरैया, जनवरी 23 -- अयाना, संवाददाता।थाना क्षेत्र के ग्राम गंगदासपुर में वर्ष 2017 में हुए साहब सिंह हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे वारंटी बेटे और बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में लंबे समय से पेश न होने पर दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने बताया कि वर्ष 2017 में साहब सिंह की हत्या उसके ही परिजनों द्वारा की गई थी। हत्या के पीछे साजिश रचकर गांव के दूसरे गुट के लोगों को फंसाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पहले ही आरोपी बेटों, बहू और उनके साथियों को जेल भेजा था। बताया गया कि आरोपी बेटा मलोल और उसकी पत्नी विनीता कोर्ट में लगातार तारीखों पर गैरहाजिर चल रहे थे, जिसके चलते न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। शुक्रवार दोपहर एसआई राजानाती ने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.