पिता की हत्या के आरोप में बेटा गया जेल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रायबरेली, जून 24 -- लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के टिकरान गांव में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को जेल भेज दिया है। मृतक के सबसे छोटे बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने हिरासत में चल रहे आरोपी दिलीप कुमार पासी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि टिकरान गांव निवासी देवता दीन पुत्र पंछी पासी की सोमवार को पैसों के विवाद और पारिवारिक कलह के चलते उनके बेटे दिलीप कुमार पासी द्वारा लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया था। यह भी पढ़ें- सिर में गंभीर चोट से हुई थी देवतादीन की मौत, बेटा हिरासत में घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.