पिता की हत्या का बदला लेने को पूर्व प्रधान को मारी गोली, गिरफ्तार
अलीगढ़, जून 25 -- हरदुआगंज (अलीगढ़), संवाददाता। हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर को खेत पर काम कर रहे एक पूर्व प्रधान को गांव के ही आरोपियों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ ही घंटे में मुख्यारोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई फरार है। जांच में सामने आया है कि 19 साल पहले योगेश के पिता की हत्या हुई थी, जिसमें पूर्व प्रधान जेल गए थे। इसी का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि परिजनों ने आरोपियों पर महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस जांच में जुटी है। हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे उनके पिता पूर्व प्रधान अपनी पुत्रवधू व नाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.