गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। पिता की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस रविवार को सात घंटे की रिमांड पर लाई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल बरामद की है। संपत्ति विवाद के चलते हत्या की गई थी। बता दे कि गत 15 जुलाई की रात को संपत्ति विवाद के चलते बेटे निखिलने पिस्टल से फायरिंग करके अपने पति हरिओम की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में समर्पण कर दिया था। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी निखिल को रविवार को सात घंटे की रिमांड पर लाया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली गई है। आरोपी ने बताया कि पिता संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रहे थे,इसलिए हत्या कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...