बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की बेटी ने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए जांच की मांग की है। टांडा निवासी नगमा ने बताया कि गत 18 फरवरी की सुबह जब वह अपने पिता के कमरे में पहुंची, तो छत टूटी हुई थी और उनके पिता जमीन पर पड़े थे। उनके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। नगमा ने बताया कि उनकी माता का पहले ही देहांत हो चुका है और उनके पिता चार बहनों का पालन-पोषण कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना से दो दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके पिता के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.