नई दिल्ली, फरवरी 27 -- लखनऊ के बंगला बाजार में शराब कारोबारी मानवेंद्र की हत्या के मामले में आरोपी बेटे अक्षत से पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पूछताछ में पता चला है कि गोली मार कर पिता का भेजा उड़ाने के बाद अक्षत सरेंडर करने की तैयारी में था। पहले उसका विचार था कि वह पुलिस को फोन करेगा या फिर आशियाना थाने में सरेंडर करेगा। हालांकि एक करीबी के फोन पर उसने अपना इरादा बदल दिया। माना जा रहा है कि उसी करीबी के कहने पर गुमशुदगी दर्ज कराने की साजिश रच डाली। पुलिस अब उस करीबी के बारे में साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि पिता की हत्या के बाद अक्षत ने बहन कृति को धमकाकर कमरे में बंद कर दिया था। फिर पिता का शव बाथरूम में खींचकर ले गया। वहां छुपा दिया। गोली मारने के बाद दीवार पर लगे मांस के लोथड़े और खून साफ किया। बाथर...