प्रयागराज, फरवरी 15 -- करेली निवासी एक विवाहिता ने पति और अन्य ससुरालवालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक, अप्रैल 2025 में उसकी शादी जलालपुर कस्बा निवासी डॉ. मोहम्मद हसीब खान के साथ हुई। तुर्की के इस्तांबुल में नौकरी करने वाला पति शादी के बाद कुछ दिन साथ रहा, फिर नौकरी पर चला गया। पति और उसके भाई मोहम्मद अमजद खान, जहांगीर खान, ननद साबरीन खान, सबा खान और सास चंदा बेगम शादी के पहले से ही दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। उसे पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगने को कहा, मना करने पर मारपीट की। तलाक की धमकी दी गई। प्रताड़ना से उसका गर्भपात हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.