वृंदावन (मथुरा), मार्च 14 -- मथुरा के वृंदावन स्थित रंगजी मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव रथ मेले के दौरान पुलिस ने एक फर्जी दारोगा को पकड़ लिया। युवक अपने पिता की पुलिस वर्दी पहनकर मेले में घूम रहा था और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ रहा था। पुलिस को युवक की हरकतें संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आ गया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान हाथरस निवासी शिवम चौधरी के रूप में हुई है। वह अपने पिता की दरोगा की वर्दी पहनकर ब्रह्मोत्सव रथ मेले में पहुंचा था। मेले में मौजूद लोगों के बीच वह खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बातचीत कर रहा था और कई लोगों को डांट-फटकार भी लगा रहा था। इससे वह भीड़ में खुद को असली दारोगा के रूप में पेश कर रहा था।पिता की वर्दी पहनकर रौब झाड़ रहा था फर्जी दारोगा मेले में सुरक्षा व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.