पिता की लाईसेंसी रायफल से गोली मारकर बेटा ने की आत्महत्या
महोबा, जून 29 -- खन्ना, संवाददाता। युवक ने पिता की लाईसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। थाना क्षेत्र के चिचारा गांव निवासी सम्राट सिंह भदौरिया का 25 वर्षीय पुत्र पुष्पराज सोमवार को मां प्रभा के साथ मंदिर के दर्शन करने गया और दर्शन कर घर आने के बाद मां से कहा कि खाना बना दो। इसके बाद वह कमरा में चला गया और पिता की लाईसेंसी रायफल से गोली मार ली। गोली गले में लगी जिससे युवक की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने रायफल को कब्जे में ले लिया है। युवक इकलौता पुत्र बताया जा रहा है। बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.