पिता की मौत के पांच दिन बाद पुत्र के निधन से कोहराम
मऊ, जून 16 -- सूरजपुर। दोहरीघाट के ग्राम परीखापुर निवासी हरेंद्र यादव (35 वर्ष) का पांच दिन पहले निधन हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद उनका 17 वर्षीय पुत्र अपने ननिहाल गया हुआ था। सोमवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। एक ही सप्ताह के भीतर पिता और पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, पिता की मृत्यु के गम से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि पुत्र के निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शोक संवेदना व्यक्त करने परिवार के घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- बेटे की गुमशुदगी के सदम में पिता की मौत शोक व्यक्त करने वालों में सत्यदेव शर्मा, संतोष शर्मा, आरती त्रिपाठी, रामध्यान चौहान, विपिन बिहारी, विश्वकर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.